फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: प्रवीण आत्रेय बने मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा के मीडिया सचिव प्रवीण आत्रेय को मुख्यमंत्री हरियाणा का मीडिया सचिव नियुक्त किया गया है। मुख्य सचिव की ओर से इस संबंध में आदेश जारी हो गए हैं। पहले उनकी नियुक्ति सूचना व जनसंपर्क विभाग में थी। अपनी नियुक्ति पर आत्रेय ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताया है। उन्होंने कहा उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, वह उस पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि प्रवीण आत्रेय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के विश्वासपात्रों की सूची में शामिल हैं। लोकसभा और विधानसभा चुनाव में वह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का मीडिया मैनेजमेंट देखते थे। चुनाव के दौरान उनकी जिम्मेदारी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने की दी गई थी। इस दौरान उन्होंने अपना काम बखूबी निभाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें