फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: हरियाणा में आलू का बढ़ा रकबा, किसानों की भर रहा झोली

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय आलू दिवस
विज्ञापन

- यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र और जींद में हो रहा आलू का उत्पादन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में पंजाब और उत्तर प्रदेश की तर्ज पर ही कुछ जिलों में आलू का उत्पादन हो रहा है। अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल में किसान आलू की खेती कर रहे हैं। आलू उत्पादन की बात करें तो कुरुक्षेत्र जिले के पिपली और शाहाबाद ब्लाॅक में खूब उत्पादन होता है।
यमुनानगर जिले के रादाैर और सढ़ाैरा ब्लाॅक की पहचान भी आलू उत्पादन के लिए होती है। इन क्षेत्रों में आलू की कुफरी, पुखराज, कुफरी सतलज, कुफरी सिंदूर आदि किस्मों का उत्पादन हो रहा है। उद्यान विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार, इन किस्मों में 350-400 क्विंटल तक उत्पादन होता है। इन किस्मों को लंबे समय तक भंडारण किया जा सकता है। इनमें रोग प्रतिरोधक क्षमता है और 90 से 100 दिनों के अंदर इनमें से अधिकतर आलू की किस्में तैयार हो जाती हैं।
विज्ञापन


2015-2016 की तुलना में आलू उत्पादन का क्षेत्रफल बढ़ा
2015-2016 के मुकाबले कई जिलों में आलू उत्पादन का क्षेत्रफल बढ़ा है। अंबाला, यमुनानगर, पानीपत आदि जिलों में क्षेत्रफल में बढ़ोतरी होने के साथ ही उत्पादन भी बढ़ा है। विशेषज्ञों का कहना है कि दूसरा कारण यह भी है कि आलू को लेकर हरियाणा में शोध हो रहा है। यही कारण है कि आलू का बेहतर गुणवत्ता वाला बीज हरियाणा में ही उपलब्ध हो रहा है। प्रदेश के 22 जिलों में आलू का क्षेत्रफल 33,043.2 हेक्टेयर है और उत्पादन : 8,43,230.3 मीट्रिक टन है।
विज्ञापन

वर्ष 2015-16 में आलू का क्षेत्रफल और उत्पादन
जिला
क्षेत्रफल
उत्पादन


अंबाला
2,300
52,500

भिवानी
200
5,000

फतेहाबाद
450
9,000

जींद
1,000
24,000

करनाल
4,200
95,000

कुरुक्षेत्र
9000
2,07,500

पंचकूला
2,150
50,000

पलवल
100
2,200

यमुनानगर
6000
1,39,000

नोट: क्षेत्रफल हेक्टेयर और उत्पादन मीट्रिक टन में है।

वर्ष 2023-24 में आलू का क्षेत्रफल और उत्पादन

जिला
क्षेत्रफल
उत्पादन


अंबाला
3,224
73,176

भिवानी
420
8,500

फतेहाबाद
858
20,210

जींद
1,490
29,414

करनाल
2,400
66,000

कुरुक्षेत्र
13,674
3,62,361

पंचकूला
972
25,378.9

पलवल
310
9,250

यमुनानगर
6,048
16,12,200

नोट: क्षेत्रफल हेक्टेयर और उत्पादन मीट्रिक टन में है।
वर्जन
हरियाणा में आलू की खेती का उत्पादन करने वाले किसानों के लिए कई सब्सिडी वाली योजनाएं संचालित हैं। यही कारण है कि हरियाणा में आलू का क्षेत्रफल बढ़ रहा है।
डाॅ. रणवीर सिंह, महानिदेशक, बागवानी निदेशालय हरियाणा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें