चंडीगढ़। हरियाणा कृषि एवं कल्याण विभाग ने रबी की फसलों के पंजीकरण के लिए पोर्टल खोल दिया है। वर्ष 2025-2026 की फसलों के पंजीकरण के लिए मेरी फसल-मेरा ब्योरा के माध्यम से किसानों के पंजीकरण शुरू हो गए हैं। पिछले वर्षों तक पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया अक्तूबर के आखिरी सप्ताह या नवंबर के पहले सप्ताह में शुरू होती थी। इस बार पंजीकरण के लिए पोर्टल पहले ही खोल दिया है। इसका लाभ यह होगा कि किसान समय रहते हुए पंजीकरण करा सकेंगे। जो किसान पंजीकरण पहले करा लेंगे उनके बजाय कोई दूसरा व्यक्ति पंजीकरण नहीं करा सकेगा। 2024-2025 में 6896 गांवों के 1126219 किसानों ने पंजीकरण कराया था। इसके साथ ही 6556023 एकड़ फसलों के लिए पंजीकरण हुआ था। ब्यूरो