फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: दाखिलों के लिए 10,744 विद्यालयों का फिर से खोला पोर्टल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रदेश में एक बार फिर से 10744 स्कूलों में निशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार के तहत प्रवेश पाने के लिए पोर्टल खोल दिया है। पोर्टल बंद हो जाने से हजारों बच्चे दाखिला पाने से वंचित थे। माैलिक शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को फिर से प्रवेश प्रक्रिया के लिए 23 मई 2025 तक आवेदन कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन


निदेशालय के पत्र के अनुसार, शैक्षणिक वर्ष 2025-26 में मान्यता प्राप्त प्राईवेट विद्यालयों को एक और अवसर दिया है। दरअसल, स्कूलों ने ऑनलाइन दाखिले के फार्म भरने के बावजूद समित नहीं कर पाए थे, इसको देखते हुए शिक्षा विभाग ने सभी निजी स्कूलों को एक और मौका दे दिया है।

अब पोर्टल खोलने के साथ ही निर्देश दिए हैं कि 16 मई तक सीट डिक्लेरेशन पोर्टल को खोला गया है, निर्धारित समयावधि में पोर्टल पर कक्षा प्रथम या इससे पूर्व की कक्षाओं (प्रवेश स्तर) में कुल सीट दोबारा से बताई जा सकें। वहीं, प्राइवेट स्कूल संघ के प्रदेश अध्यक्ष सत्यवान कुंडू ने आरटीआई के तहत फिर से 10744 स्कूलों का पोर्टल खोलने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा और शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें