फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: पुलिस ने सोशल मीडिया से 6083 आपत्तिजनक लिंक हटाए

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा में 1 जनवरी से 10 अप्रैल 2026 के बीच पुलिस ने आपत्तिजनक यूआरएल, कंटेंट, एप्स और वेबसाइट्स के करीब 6083 लिंक सोशल मीडिया से हटवाए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 4278 लिंक मेटा प्लेटफॉर्म (फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप) से जुड़े थे। इसके अलावा यूट्यूब से 1172, एक्स से 372, अन्य प्लेटफॉर्म्स से 167, टेलीग्राम से 53, रेडिट से 36 और स्नैपचैट से 5 आपत्तिजनक कंटेंट के लिंक हटवाए गए।
विज्ञापन


पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने कहा कि ऐसे कंटेंट को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो भी व्यक्ति हथियारों का महिमामंडन या समाज को गलत दिशा में ले जाने वाला कंटेंट बनाएगा या शेयर करेगा उसके खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे। पुलिस के अनुसार हथियारों का दिखावा, हिंसा को बढ़ावा देने वाले वीडियो, महिलाओं और बच्चों का अशोभनीय चित्रण और हरियाणा की छवि खराब करने वाला कंटेंट अब सीधे कार्रवाई की जद में आएगा। पुलिस ने युवाओं और कंटेंट क्रिएटर्स से अपील की है कि वे जिम्मेदारी के साथ सोशल मीडिया का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें