सिंगर बादशाह के आपत्तिजनक गीत ‘टटीरी’ के खिलाफ हरियाणा पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने अब तक इस गीत से जुड़े 857 लिंक हटवा दिए हैं। इनमें 154 वीडियो और 703 छोटे वीडियो शामिल हैं। यह कार्रवाई अलग-अलग सामाजिक मंचों के साथ मिलकर कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई है। पुलिस ने संबंधित मंचों को नोटिस भेजकर गीत के सभी रूप हटाने के निर्देश दिए हैं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस गीत में महिलाओं और नाबालिगों के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। इसी कारण इसे हटाने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।