फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: प्लाॅट संबंधी त्रुटियां संपदा कार्यालय में ही ठीक होंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अरुण शर्मा
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने प्लाॅट मालिकों को बड़ी राहत दी है। छोटी-छोटी त्रुटियों को दूर कराने के लिए अब लंबा इंतजार नहीं करना होगा। मुख्यालय के बजाय संबंधित जिलों के संपदा कार्यालय और प्रशासक कार्यालयों में ही त्रुटियों को दूर कराया जा सकेगा। एचएसवीपी ने पीपीएम (प्राॅपर्टी पेमेंट मैनेजमेंट) डाटा करेक्शन को लेकर नियम तय कर दिए हैं। प्लाॅट मालिकों की किसी भी प्रकार की त्रुटि से जुड़ी शिकायतों का पांच दिनों के अंदर समाधान होगा। त्रुटियों को दूर कराने के लिए ऑनलाइन के साथ ही आफलाइन व सिंगल विंडो पर भी आवेदन कर सकेंगे। एचएसवीपी के पंचकूला स्थित मुख्यालय ने आमजन की परेशानियों को आसानी से हल करने के लिए संपदा और प्रशासक कार्यालयों को शक्तियां प्रदान करते हुए कार्यों को बंटवारा कर दिया है। मुख्यालय के आईटी एक्सपर्ट योगेश रंगा के अनुसार नाम में स्पेलिंग की त्रुटियां, शादी के बाद नाम में बदलाव, तलाक के बाद नाम में बदलाव, दूसरी शादी के नाम में परिवर्तन के कार्य संपदा व प्रशासक कार्यालय स्तर से होंगे। इसी तरह से शादी का ब्योरा अपडेट करने, संपत्ति स्वामी की मृत्यु से जुड़ा ब्योरा, मोबाइल नंबर, व ईमेल में परिवर्तन या अपडेट का कार्य भी होगा। एचएसवीपी में पहले कई कार्यों की मुख्यालय से मंजूरी मिलती थी। इसलिए लोगों को मुख्यालय के चक्कर काटने पड़ते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें