फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के लिए 10 तक ट्रायल से चुने जाएंगे खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के आधार पर 10 जनवरी तक किया जाएगा। खेल विभाग के निदेशक ने इस संबंध में सभी उपनिदेशक खेल और जिला खेल अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।

भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का पहला संस्करण संभावित रूप से 20 फरवरी 2026 तक छत्तीसगढ़ में आयोजित किया जाएगा। इसमें सात खेलों एथलेटिक्स, तीरंदाजी, तैराकी, भारोत्तोलन, कुश्ती, हॉकी और फुटबॉल को शामिल किया गया है जबकि दो डेमो खेलों का चयन मेजबान राज्य करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खिलाड़ियों के चयन के लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अपने-अपने स्तर पर जनजातीय खिलाड़ियों के चयन ट्रायल 10 जनवरी 2026 तक कराने होंगे। चयनित खिलाड़ियों के नाम 20 जनवरी 2026 तक भारतीय खेल प्राधिकरण को भेजे जाएंगे। ट्रायल में शामिल होने वाले सभी खिलाड़ी अनुसूचित जनजाति से संबंधित होने चाहिए और उनके प्रमाण पत्र सक्षम प्राधिकारी द्वारा सत्यापित होने अनिवार्य हैं। चयनित खिलाड़ी अगले चरण में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें