फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लास्टिक प्रदूषण : चार हफ्तों में 1849 चालान, 15 लाख 97 हजार जुर्माना वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सख्ती बढ़ाई
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) ने राज्य में प्लास्टिक प्रदूषण पर सख्ती बढ़ा दी है। बोर्ड के प्रवक्ता के मुताबिक चार सप्ताह (24 दिसंबर 2025 से 20 जनवरी 2026 तक) के दौरान राज्यभर में प्लास्टिक प्रदूषण के कुल 1849 चालान किए गए। इस अवधि के दौरान नियमों के उल्लंघन के मामलों में संबंधित इकाइयों पर कुल 15 लाख 97 हजार 300 रुपये का पर्यावरणीय जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि प्लास्टिक कचरे का पृथक्करण, संग्रहण, परिवहन, प्रसंस्करण व वैज्ञानिक निपटान पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम 1986 के अंतर्गत अनिवार्य है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित इकाइयों के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने, पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति आरोपित करने, बंदी आदेश पारित करने सहित अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि पर्यावरण व जनस्वास्थ्य की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। बोर्ड ने सभी हितधारकों से स्वच्छ, सुरक्षित एवं प्लास्टिक मुक्त हरियाणा के निर्माण में सक्रिय सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें