फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: डीएसपी पद के लिए शारीरिक माप परीक्षण 1 अक्तूबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा लोक सेवा आयोग ने पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के पदों के लिए शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी) की तिथि घोषित कर दी है। यह परीक्षण 1 अक्तूबर को सुबह नौ बजे से पंचकूला स्थित आयोग कार्यालय में आयोजित किया जाएगा। एचसीएस (कार्यकारी शाखा) और अन्य संबद्ध सेवा परीक्षा-2025 के मुख्य परीक्षा परिणाम के बाद यह घोषणा की गई है।
आयोग ने 17 सितंबर को मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी किया था। अब डीएसपी के आठ पदों पर भर्ती के लिए 183 अभ्यर्थियों को पीएमटी के लिए बुलाया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी परिस्थिति में पीएमटी के लिए कोई अन्य तिथि नहीं दी जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने ऑनलाइन आवेदन पत्र में डीएसपी पद का विकल्प चुना था लेकिन उनके रोल नंबर सूची में नहीं हैं, उन्हें भी सहायक दस्तावेज के साथ निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होना होगा। अभी उम्मीदवारों की सूची अनंतिम है। उनकी पात्रता की जांच तय शारीरिक माप व आयु संबंधी प्रावधानों के अनुसार की जाएगी। हरियाणा पुलिस सेवा नियम 2002 के तहत डीएसपी पद के लिए शारीरिक मानक निर्धारित किए गए हैं। परीक्षण में अनुपस्थित रहने या निर्धारित मानकों के अनुसार अपात्र पाए जाने पर उम्मीदवार की डीएसपी पद पर नियुक्ति के लिए विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये आवश्यक दस्तावेज लाने होंगे
पीएमटी के दिन सभी उम्मीदवारों को अपने सभी मूल दस्तावेज और प्रमाण पत्र लाने होंगे। उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन पत्र की प्रति और मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र की एक प्रति भी लानी होगी। इसके अतिरिक्त अपना एक फोटो पहचान प्रमाण भी प्रस्तुत करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें