हरियाणा में नव चयनित पटवारियों की विभागीय परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद अब अगले चरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिन पटवारियों ने परीक्षा सफलतापूर्वक पास कर ली है, उनसे राजस्व विभाग ने अपना पसंदीदा जिला चुनकर ऑनलाइन जमा करने का आग्रह किया है। इसके लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट revenueharyana.gov.in पर जाकर यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
विज्ञापन
विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी पात्र अभ्यर्थी यह प्रक्रिया अगले तीन दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से पूरी करें, ताकि नियुक्ति की आगे की कार्रवाई समय पर की जा सके।
विभागीय परीक्षा में कुल 2522 पटवारियों में से 2096 पास हुए हैं, जबकि 426 अभ्यर्थी असफल रहे हैं। पास होने वाले अभ्यर्थी अब नियुक्ति के पात्र हो गए हैं, जबकि असफल अभ्यर्थियों को जल्द दोबारा परीक्षा का मौका दिया जाएगा।