फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: पटवारियों ने ऑटो म्यूटेशन के पोर्टल में तकनीकी दिक्कतों का मुद्दा उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या : 23
विज्ञापन

एसोसिएशन ने की भू-अभिलेख निदेशक से मुलाकात
सर्वे में फसल के फोटो के लिए दूरी 10 के 150 मीटर करने की मांग उठाई
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा के प्रतिनिधिमंडल ने भू-अभिलेख निदेशक से मुलाकात कर ऑटो म्यूटेशन के पोर्टल पर आ रही तकनीकी दिक्कतों को दूर करने की मांग की। एसोसिएशन ने डिजिटल क्रॉप सर्वे (डीसीएस) के दौरान फसलों के फोटो अपलोड करने की दूरी 10 मीटर से बढ़ाकर कम से कम 150 मीटर करने का भी मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के राज्य प्रधान जयबीर चहल और महासचिव सन्नी दहिया की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने निदेशक डॉ. यशपाल को बताया कि ऑटो म्यूटेशन के पोर्टल में जमीन का ब्योरा कहीं ज्यादा तो कहीं कम दर्ज हो रहा है। बंटवारे से जुड़े मामलों में ब्योरा दर्ज करने के बावजूद वह दिखाई नहीं देता। इसी तरह से जिन संपत्तियों को पट्टों पर दिया जाता है उनका ब्योरा भी दर्ज करने में तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं। निदेशक डॉ. यशपाल ने आश्वासन दिया कि पोर्टल की दिक्कत को तीन-चार दिन में ठीक करवा दिया जाएगा। डिजिटल फसल सर्वे पर निदेशक ने कहा कि यह केंद्र सरकार की योजना है इसलिए फसल के फोटो के लिए दूरी का निर्धारण केंद्र सरकार ने ही तय कर रखा है। एसोसिएशन के प्रस्ताव पर केंद्र सरकार से पत्राचार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें