फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: प्रदेशभर में पटवारियों ने किया कार्य का बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली तक मांग पूरी नहीं तो बाद में लेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा के पटवारियों ने सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के चलते पटवारी गिरदावरी से लेकर कामकाज से दूर रहे। पटवारियों ने मांग की है कि नए पटवारियों को दिवाली तक वेतन दे देना चाहिए। यदि वेतन नहीं मिला और प्रशिक्षण की अवधि एक वर्ष करने का नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ तो दिवाली के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल तक का निर्णय लिया जा सकता है।
विज्ञापन

दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा के राज्य प्रधान जयबीर चहल और राज्य महासचिव सन्नी दहिया ने संयुक्त रूप बयान जारी करके बताया कि नए 2605 पटवारियों के हक की आवाज उठाने के लिए 22 जिलों में पटवारियों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया। तहसील से जुड़े दैनिक कार्यों से भी पटवारी देर रहे, केवल आपातकालीन सेवाओं जैसे प्रमाण-पत्र बनवाने वाले दस्तावेजों पर हस्ताक्षर के कार्य किए। राज्य प्रधान चहल ने बताया कि सभी जिलों में उपायुक्तों, अतिरिक्त उपायुक्तों या तहसीलदारों के माध्यम से मांग-पत्र साैंपे गए जिसमें दिवाली से पहले दोनों ही मांगों को मानने के लिए सरकार और राजस्व विभाग से अनुरोध किया गया है। दिवाली तक नए पटवारियों को वेतन नहीं मिला तो काली दिवाली भी मनाएंगे और दिवाली के बाद किसी बड़े आंदोलन का निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें