फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला, हिसार, फरीदाबाद बने स्टार्टअप के प्रमुख केंद्र : सीएम सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला, हिसार, फरीदाबाद बने स्टार्टअप के बड़े केंद्र : सीएम
विज्ञापन

फोटो

- टाइकॉन चंडीगढ़ समिट में निवेशकों से हरियाणा में अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान



अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने टाइकॉन चंडीगढ़ समिट 2026 में उद्योगपतियों और निवेशकों से हरियाणा में निवेश के नए अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया। शुक्रवार को आयोजित समिट में 12 देशों और 27 राज्यों से आए उद्यमियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने निवेशकों के लिए अनुकूल माहौल तैयार किया है, जिससे कारोबार और स्टार्टअप के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में 9,500 से अधिक स्टार्टअप शुरू हो चुके हैं। इनमें करीब 50 प्रतिशत का नेतृत्व महिलाएं कर रही हैं। राज्य सरकार का लक्ष्य इस हिस्सेदारी को बढ़ाकर 60 प्रतिशत तक ले जाना है। गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला और हिसार जैसे शहर स्टार्टअप के प्रमुख केंद्र बनकर उभरे हैं। खासकर आईटी, एग्रीटेक, फिनटेक, हेल्थटेक और मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में तेजी से काम हो रहा है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने राज्य की प्रमुख अवसंरचना परियोजनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि आईएमटी सोहना में 500 एकड़ का इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर विकसित किया जा रहा है। इसके अलावा नारनौल में मल्टी-मोडल लॉजिस्टिक्स हब और हिसार में मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर पर काम जारी है। राज्य में 10 नए औद्योगिक टाउनशिप भी विकसित किए जा रहे हैं। हरियाणा में फूड प्रोसेसिंग सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है, जहां करीब 28,000 इकाइयां स्थापित हो चुकी हैं। साथ ही राज्य का लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम भी लगातार मजबूत हो रहा है। हरियाणा इस क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर तीसरे और उत्तर भारत में पहले स्थान पर है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य का करीब 57 प्रतिशत क्षेत्र राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में आता है, जिसे प्रमुख लॉजिस्टिक्स हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) सेक्टर में निवेश बढ़ाने पर भी जोर दिया और कहा कि राज्य सरकार इस क्षेत्र में निवेशकों को कई प्रोत्साहन और सुविधाएं दे रही है। मुख्यमंत्री ने निवेशकों और उद्यमियों को भरोसा दिलाया कि सरकार उन्हें हर संभव सहयोग और मार्गदर्शन देगी, ताकि उनके विचार सफल व्यवसाय में बदल सकें। इस अवसर पर अमित कुमार अग्रवाल, उद्योग विभाग के आयुक्त, ने राज्य के आईटी और आईटीईएस क्षेत्र में प्रगति की जानकारी दी। पुनीत वर्मा, टाई चंडीगढ़ के अध्यक्ष, सहित अन्य प्रमुख हस्तियों ने भी अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें