फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: पासपोर्ट केंद्र की तरह आधुनिक होंगे पंचकूला, गुरुग्राम व फरीदाबाद रजिस्ट्री कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्व विभाग ने की घोषणा, ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग व डिजिटल डिस्प्ले सिस्टम होंगे
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रदेश सरकार ने पासपोर्ट सेवा केंद्रों की तर्ज पर रजिस्ट्री कार्यालयों को आधुनिक बनाने की कवायद शुरू कर दी है। इसकी चरणबद्ध शुरुआत होगी। पहले चरण में पंचकूला, गुरुग्राम व फरीदाबाद के कार्यालयों को अपग्रेड किया जाएगा। आधुनिक रजिस्ट्री कार्यालयों में ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग की सुविधा होगी। इसके साथ सुसज्जित प्रतीक्षा केंद्र, वास्तविक समय डिजिटल डिस्प्ले सिस्टम और समर्पित हेल्प डेस्क जैसी सुविधाएं होंगी। नागरिकों की सहायता के लिए स्थानीय भाषाओं में संकेत और सूचना उपलब्ध होगी।
रजिस्ट्री कार्यालयों को आधुनिक बनाने की दिशा में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की वित्तायुक्त डॉ. सुमिता मिश्रा ने बुधवार को अपने कार्यालय में नए प्रोजेक्टों की समीक्षा की। उन्होंने कहा-राज्य सरकार पासपोर्ट सेवा केंद्रों के मॉडल पर राज्यभर के सभी पंजीकरण कार्यालयों का पुनर्गठन करके उनका आधुनिकीकरण करेगी। इसकी शुरुआत उन तीन शहरों से की जा रही है, जहां उच्च घनत्व व उच्च लेन देने शामिल है। उन्होंने कहा- यह परिवर्तन केवल बुनियादी ढांचे में सुधार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सेवा वितरण को मजबूत करने, पारदर्शिता और राजस्व प्रशासन के भीतर जवाबदेही बढ़ाने की व्यापक योजना का हिस्सा है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इसकी घोषणा मार्च में पेश बजट के दौरान की थी।
विज्ञापन


रजिस्ट्री पंजीकरण की धीमी प्रक्रिया से निपटने के लिए बनेंगे डाटा केंद्र


बैठक के दौरान रजिस्ट्री गतिविधियों के दौरान सर्वर के धीमी गति से काम करने का भी मुद्दा उठा। इस पर सुमिता मिश्रा ने तत्काल विशेष रूप से उप-मंडल और तहसील स्तर पर 2 पेटाबाइट्स प्रत्येक की भंडारण क्षमता वाले दो राज्य-स्तरीय राजस्व डेटा केंद्रों की स्थापना के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को अगले 10 दिनों के भीतर इसके लिए निविदाएं जारी करने के भी निर्देश दिए। वहीं, हरियाणा लार्ज स्केल मैपिंग परियोजना की समीक्षा करते हुए डॉ. मिश्रा ने अधिकारियों को अगस्त के अंत तक सभी जिलों में ततिमा अद्यतनीकरण का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। यह कार्य सटीक भूमि सीमांकन तथा तीव्र एवं विवाद-मुक्त पंजीकरण के लिए महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन


418 गांवों में ततिमा अद्यतनीकरण का कार्य पूरा


डा. मिश्रा ने बताया अब तक 22 जिलों के 440 पायलट गांवों में से 418 (95 प्रतिशत) ने सफलतापूर्वक अपना ततिमा अद्यतनीकरण (रजिस्ट्री में हुई त्रुटियों को ठीक करना) पूरा कर लिया है। कई जिलों ने अपने आवंटित पायलट गांवों का 100 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। इनमें चरखी दादरी, फ़रीदाबाद, फ़तेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, करनाल, पंचकूला, पानीपत, रोहतक, सिरसा और सोनीपत शामिल हैं। गुरुग्राम ने भी प्रगति दिखाई, जहां 11 नए गांवों में 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें