फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: पंचकूला-गुरुग्राम में स्वीकृत पदों से ज्यादा डाॅक्टर, बाकी शहर कमी से जूझ रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉक्टरों की तैनाती में विसंगति पर उठ चुके हैं सवाल
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग का दावा - जहां कम हैं डॉक्टर वहां तैनाती के लिए भर्ती निकाली गई


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रदेश के अधिकतर शहर डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे हैं। इससे मरीज खासे परेशान हैं लेकिन कुछ शहर ऐसे हैं जहां स्वीकृत पदों से ज्यादा डॉक्टरों की तैनाती की गई है। गुरुग्राम में मेडिकल आफिसर के स्वीकृत पद 197 हैं लेकिन वहां 213 डॉक्टरों की तैनाती की गई है। वहां तय पदों से 16 डॉक्टर ज्यादा हैं। इसी तरह से पंचकूला में मेडिकल आफिसर के 139 पद स्वीकृत हैं मगर यहां 156 डॉक्टरों को नियुक्त किया गया है। उधर, अंबाला में 272 स्वीकृत पदों के मुकाबले 191 डॉक्टर, भिवानी में 208 की जगह 159, फतेहाबाद में 173 के मुकाबले 94, हिसार में 258 पदों की जगह 161 डॉक्टरों को नियुक्ति दी गई है।
डॉक्टरों की तैनाती में विसंगति को लेकर कई बार सवाल उठ चुके हैं। बीते विधानसभा सत्र के दौरान भी मुलाना की विधायक पूजा चौधरी ने कहा था कि कुछ शहरों में तो तय पदों से ज्यादा डॉक्टर हैं मगर कुछ शहरों में पूरे पद भी नहीं भरे गए हैं। उन्होंने रेशनलाइजेशन की मांग उठाई मगर स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने इसे खारिज कर दिया था। स्वास्थ्य मंत्री का कहना था कि जहां पद खाली हैं वहां पर भर्ती की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने 450 पद निकाले हैं। इनकी भर्ती प्रकिया चल रही है। जहां पद खाली हैं वहां एनएचएम के माध्यम से कमी को दूर किया जाता है।
विज्ञापन

हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस एसोसिएशन के अध्यक्ष डाॅ. राजेश ख्यालिया का कहना है कि पंचकूला व गुरुग्राम में भले ही तय पदों से ज्यादा डाॅक्टर हो लेकिन आबादी के हिसाब से यह संख्या काफी कम हैं। गुरुग्राम की आबादी के हिसाब से डॉक्टरों के 213 पद कोई मायने नहीं रखते। सरकार को खाली पदों को जल्द से जल्द भरना चाहिए और यह भी देखना चाहिए कि भर्ती होने के बाद डॉक्टर छोड़कर क्यों चले जाते हैं।


कैग भी उठा चुका है सवाल

हरियाणा में डॉक्टरों की तैनाती को लेकर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) भी सवाल खड़े कर चुका है। पिछले साल कैग की आई रिपोर्ट के मुताबिक पंचकूला में 2339 लोगों पर एक डॉक्टर है और फरीदाबाद में 9999 लोगों पर एक डॉक्टर है। कैग ने यह भी बताया था कि डॉक्टरों के स्वीकृत पदों का जनसंख्या से कोई संबंध नहीं है। 15 जिलों में 4,431 लोगों पर एक डॉक्टर स्वीकृत है। इन जिलों में चरखी दादरी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, हिसार, जींद, कैथल, करनाल, नूंह, पलवल, पानीपत, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा, सोनीपत और यमुनानगर शामिल हैं।
विज्ञापन




सीएमओ व पीएमओ स्तर के 16 पद खाली

जिला अस्पतालों में मेडिकल ऑफिसर के ही नहीं बल्कि सिविल सर्जन व प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर स्तर के भी 16 पद खाली हैं। अंबाला में तीन में से एक पद, भिवानी में दो में से एक, दादरी में दो में से दो, फरीदाबाद में दो में से एक, फतेहाबाद में एक में से एक, गुरुग्राम में तीन में से एक, हिसार में दो में से एक, झज्जर में दो में से एक, जींद में दो में से एक, कुरुक्षेत्र में दो में से एक, पलवल में एक में से एक, रेवाड़ी में दो में से एक, सिरसा में एक, सोनीपत व हिसार में भी एक-एक पद खाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें