फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में डेंगू का डंक: 900 पार पहुंचा मरीजों का आंकड़ा, यह जिला सबसे ज्यादा प्रभावित

Sun, 05 Oct 2025 07:45 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो चंडीगढ़

सार

इस बार हरियाणा में डेंगू के मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। अब तक 900 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। बरसात के बाद डेंगू के मामलों में अचानक बढ़ोतरी हुई है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग डेंगू के मामलों को लेकर लोगों को जागरूक कर रहा है। 
विज्ञापन
हरियाणा में डेंगू का डंक - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में डेंगू के मामले 900 पार हो गए हैं जोकि एक अक्तूबर तक के सरकारी आंकड़ें हैं। इसके बाद सरकारी छुट्टियां होने के चलते विभाग की ओर से बढ़ने वाले मामलों की संख्या जारी नहीं की गई है। रेवाड़ी सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है जहां 200 से अधिक मामले सामने आए हैं। इसके बाद गुरुग्राम, सोनीपत, रोहतक, करनाल और पंचकूला में क्रमशः 55, 51, 53, 55 और 33 मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन


मरीजों के नमूने राज्यभर की 27 जांच प्रयोगशालाओं में भेजे जा रहे हैं और नमूना लेने की प्रक्रिया में तेजी लाई गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बरसात के चलते डेंगू के मामलों में वृद्धि हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेशभर में लोगों से जलभराव से बचने, पूरी बाजू के कपड़े पहनने और बुखार होने पर तुरंत चिकित्सा सहायता लेने की अपील की है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार मानसून के मौसम में डेंगू और मलेरिया के मामलों में वृद्धि आम बात है लेकिन इस बार यह दर थोड़ी अधिक है। सतर्कता और जागरूकता बेहद जरूरी है।

विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें