फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: 1121 में से 714 व्यायामशालाएं खुली, बाकी के लिए समय तय

विज्ञापन
विज्ञापन
2026 तक एक हजार योग व व्यायामशाला खोलने की समय तय की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में जिला मुख्यालय व गांवों में करीब 1121 योग एवं व्यायामशाला खोलने का निर्णय लिया था। इन व्यायामशालाओं में आयुष योग सहायकों की नियुक्ति की जानी थी। इनमें से 714 व्यायामशालाओं का निर्माण किया जा चुका है। इसके साथ ही इसमें आयुष योग सहायकों की भी नियुक्ति की जा चुकी है। सरकार ने 2025-26 तक एक हजार तक योग व व्यायामशाला खोलने की समय सीमा तय की है। 21 जून को इन योग शालाओं में भी योग किया जाएगा। आयुष विभाग का कहना है कि बाकी बची योगशालाओं को खोलने का काम तेजी से चल रहा है। सभी के लिए जगह चिह्नित कर ली गई है। इन योग शालाओं में आयुष योग सहायकों की नियुक्ति भी साथ-साथ की जा रही है। जिला मुख्यालय में योग व्यायामशालाएं खोली जा चुकी हैं। इसमें योग इंस्ट्रक्टर की भी नियुक्ति की जा चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें