फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: वंदे मातरम् समारोह में विपक्षी विधायकों को नहीं बुलाया, उठे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने पर हरियाणा के कुल 90 विधानसभा क्षेत्रों में से 72 में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों की अध्यक्षता स्थानीय निर्वाचित भाजपा विधायक या उस क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता ने की। इस पर विपक्ष के साथ लोगों ने सवाल खड़े किए हैं। प्रशासनिक मामलों के जानकार व हाईकोर्ट के एडवोकेट हेमंत कुमार ने कहा कि प्रदेश के 72 विधानसभा हलकों में मौजूदा निर्वाचित विपक्षी पार्टी (कांग्रेस और इनेलो) विधायकों को नजरअंदाज करना लोकतंत्र की परंपरा ठीक नहीं है। जिन इलाकों में कांग्रेस व इनेलो के विधायक जीते हैं वहां भी भाजपा विधायक व स्थानीय नेताओं की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि नारायणगढ़ विस में भाजपा नेता पवन सैनी ने समारोह की अध्यक्षता की जबकि वहां मौजूदा समय में कांग्रेस की शैली चौधरी विधायक हैं। मुलाना में महिला भाजपा नेता संतोष सारवान की अध्यक्षता में समारोह हुआ जबकि इस सीट से कांग्रेस की पूजा चौधरी विधायक हैं। पूजा के पति और अंबाला लोकसभा से कांग्रेस सांसद वरुण चौधरी को भी किसी भी स्थान पर समारोह की अध्यक्षता के लिए नामित नहीं किया गया। इसी प्रकार प्रदेश के चार अन्य कांग्रेस से लोकसभा सांसदों दीपेंद्र हुड्डा, कुमारी सैलजा, जय प्रकाश और सतपाल ब्रह्मचारी को भी प्रदेश में कहीं भी समारोह की अध्यक्षता के लिए नामित नहीं किया गया है। इस बारे में कांग्रेस के मीडिया व कम्युनिकेशन सेल के स्टेट इंचार्ज चांदवीर हुड्डा ने कहा कि भाजपा की पहचान ही लोकतंत्र की प्रक्रिया को खत्म करने वाली पार्टी के तौर पर बनती जा रही है। यह व्यवस्था ठीक नहीं है। वोट चोरी का भी इसका एक उदाहरण है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें