फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: तीन जुलाई से आईटीआई में ट्रेड और संस्थान चुनने का मौका, 15 जुलाई तक विकल्प भरना अनिवार्य

Thu, 02 Jul 2026 10:31 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सभी पंजीकृत अभ्यर्थियों को अपने यूजर आईडी से दाखिला पोर्टल पर लॉगिन कर निर्धारित अवधि के भीतर ट्रेड और संस्थान के विकल्प भरकर आवेदन अंतिम रूप से जमा करना होगा। केवल वही आवेदन दाखिला प्रक्रिया के लिए मान्य होंगे, जिनमें विकल्प भरने के बाद आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट किया गया हो।
विज्ञापन
आईटीआई - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिले को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। 

विज्ञापन


विभाग ने बताया कि 2 जून से 30 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन और पंजीकरण कराने वाले सभी अभ्यर्थियों को अब 3 जुलाई से 15 जुलाई 2026 तक अपनी पसंद के ट्रेड और संस्थान का चयन कर विकल्प भरने का अवसर दिया जाएगा।

विभाग के अनुसार सभी पंजीकृत अभ्यर्थियों को अपने यूजर आईडी से दाखिला पोर्टल पर लॉगिन कर निर्धारित अवधि के भीतर ट्रेड और संस्थान के विकल्प भरकर आवेदन अंतिम रूप से जमा करना होगा। केवल वही आवेदन दाखिला प्रक्रिया के लिए मान्य होंगे, जिनमें विकल्प भरने के बाद आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट किया गया हो।
विज्ञापन


इसके अलावा, जिन इच्छुक अभ्यर्थियों ने अब तक आवेदन नहीं किया है, उनके लिए भी राहत दी गई है। विभाग ने 15 जुलाई 2026 तक नए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करने का निर्णय लिया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दाखिले से संबंधित अन्य सभी नियम और शर्तें पूर्ववत लागू रहेंगी। उम्मीदवार समय सीमा का विशेष ध्यान रखते हुए आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें