फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: ऑपरेशन ट्रैक-डाउन...एक ही दिन में 59 कुख्यात भेजे जेल, 22 हिस्ट्रीशीटरों की होगी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
-हरियाणा पुलिस ने एक दिन में अन्य अपराधों में 287 अपराधी धरे, अब तक कुल 378 कुख्यात भेजे गए जेल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस का ऑपरेशन ट्रैक-डाउन जारी है। शुक्रवार को भी 59 कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। प्रदेश में 22 आदतन और हार्डकोर अपराधियों की निगरानी के लिए हिस्ट्रीशीट खोली गई है। प्रदेश में 12 नवंबर से जारी अभियान में अभी तक 378 कुख्यात और अंतरराज्यीय अपराधी सलाखों के पीछे भेजे जा चुके हैं। इसी तरह से अन्य अपराधों में गिरफ्तार अपराधियों की संख्या 1918 तक हो गई है। पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह के नेतृत्व में यह अभियान चलाया जा रहा है। हरियाणा पुलिस के अनुसार, हत्या, हत्या के प्रयास व उगाही जैसे संगीन अपराधों में शामिल 33 अपराधियों को गिरफ्तार किया जबकि अन्य अपराधों में भी 287 अपराधियों को धर दबोचा गया। कुरुक्षेत्र जिले की पुलिस और सीआईए-2 की टीम ने एक दुकानदार को जान से मारने की धमकी देकर फिरौती मांगने के में 5,000 रुपये के इनामी आरोपी रमन वासी उमरी को गिरफ्तार किया है। दुकानदार से 20 से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। रमन उमरी पर कुरुक्षेत्र और करनाल जिलों के अलग-अलग थानों में करीब 14 गंभीर मामले दर्ज हैं। डीजीपी ओपी सिंह ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान भविष्य में भी इसी तेजी और सख्ती के साथ जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें