फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन: 24 घंटे में 10 कुख्यात सहित 305 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस के ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन ने 24 घंटों 10 हार्डकोर अपराधियों सहित 305 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान अलग-अलग जिलों में पुलिस की ओर से ताबड़तोड़ दबिश गई है। सिरसा पुलिस में एनडीपीएस के 6 मामलों में वांछित सुदेश रानी पकड़ी गई। फतेहाबाद में पोक्सो और दुष्कर्म का आरोपी अरुण कुमार गिरफ्तार हुआ। कैथल, पानीपत और रेवाड़ी से भी इनामी अपराधी दबोचे गए। गुरुग्राम पुलिस ने 4307 लीटर अवैध शराब जब्त की, फतेहाबाद में 2.7 किलो अफीम पकड़ी गई। राज्यभर से कुल 530 ग्राम गांजा, 100 ग्राम से अधिक हेरोइन और 2.86 किलो अफीम बरामद की गई। अवैध हथियारों में 4 कट्टे, 2 पिस्तौल, 1 रिवॉल्वर और जिंदा कारतूस बरामद हुए। साइबर पुलिस ने 1.06 करोड़ की ऑनलाइन ठगी की शिकायतों में 55.34 लाख रुपये फ्रीज करवाए। छह साइबर ठग गिरफ्तार किए गए और 7.39 लाख पीड़ितों को लौटाए गए। फरीदाबाद में साइबर ठगों की गिरफ्तारी के साथ 85 नशा/जुआ ठिकानों पर छापे मारकर 11 आरोपी पकड़े गए है। करनाल पुलिस ने 18 किलो डोडा पोस्त व स्मैक बरामद कर चार तस्करों को पकड़ा। पलवल में 40 स्थानों पर एक्शन के साथ चार महीने से लापता 14 वर्षीय बच्चे को सुरक्षित बरामद किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें