फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: रिटायरमेंट से पहले ओपी सिंह ने दिया भावुक संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
अपने कर्मचारियों के लिए जारी किया संदेश, कहा मुझे पता था कि मेरा सफर यही तक था
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस के पूर्व कार्यवाहक डीजीपी ओपी सिंह ने रिटायरमेंट से पहले पुलिस कर्मचारियों को भावुक संदेश जारी किया। उन्होंने लिखा कि हरियाणा में वर्ष 2025 में 2024 की तुलना में मानव और संपत्ति विरुद्ध अपराधों में कमी आई है। कमजोर व वंचित वर्ग कम टारगेट हुए हैं। ड्रग्स और आर्म्स एक्ट के ज्यादा मुकदमे दर्ज हुए हैं। ऐसा आप सबकी सक्रियता से संभव हुआ है। उन्होंने भविष्य की चुनौतियों पर लिखते हुए कहा कि 2026 में चुनौतियां अधिक होंगी। बढ़ते अपराध दर पर शोर मचना ही मचना है। इसको डील करने का एक ही तरीका है अधिक से अधिक पुलिसकर्मी अपराध रोकने के काम में लगें, एक व्यवस्थित तरीके से लगातार हिंसक अपराधियों के पीछे लगे रहें, संगठित अपराधियों का डट कर मुकाबला करें और अपराध रोकने की गतिविधियों पर जोर दें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 1992 में आईपीएस रूपी रेल में सवार हुआ था। उसी दिन ये तय था कि मेरा स्टॉप 31 दिसंबर 2025 है। मुझे पता था कि एक दिन ये आएगा और मुझे वहां उतर जाना है। आज वही दिन है। उन्होंने आगे कुछ इस तरह से लिखा कि लिखता तो पहले भी रहा हूं, लेकिन लगता है अब और अधिक समय इसे दे पाउंगा। आजादी की असली लड़ाई मुंहजोरों, सनकियों और ठगों के आतंक के खिलाफ है। दुर्भाग्य से जो भी अभी जारी है। आपसे अपेक्षा है कि कानून के राज में आप लोगों के संघर्ष में उनका साथ देंगे। उन्होंने कबीर की पंक्तियों में अपने विचार व्यक्त किए कि दास कबीर जतन से ओढी, ज्यों-की-त्यों धर दीन्हीं चदरिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें