अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सरकार ने अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति योजना और पीएम-यशस्वी घटक-2 के तहत अन्य पिछड़ा वर्ग, विमुक्त जनजाति के छात्रों के लिए शैक्षणिक सत्र 2025-26 के दौरान लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जातियां एवं पिछड़े वर्ग व अंत्योदय विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि छात्र पीएमएस-एससी के लिए अनुसूचित जाति श्रेणी और पीएम-यशस्वी घटक-2 के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग या विमुक्त जनजाति श्रेणी से संबंधित होना चाहिए। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए छात्र की पारिवारिक आय 2.50 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
पात्र छात्र शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए 28 फरवरी तक एनएसपी पोर्टल http://scholarships.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। योजना से संबंधित अन्य विवरण विभाग की वेबसाइट www.haryanascbc.gov.in पर उपलब्ध है।