अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने विश्व पर्यावरण दिवस पर नई दिल्ली के भारत मंडपम से 1000 मेड इन इंडिया इलेक्ट्रिक वाहनों के बेड़े को हरी झंडी दिखाई।
राव ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते उपयोग को देखते हुए राज्य में चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। रेवाड़ी और पंचकूला में हरियाणा रोडवेज की इलेक्ट्रिक बसों के लिए अत्याधुनिक चार्जिंग डिपो विकसित किए जा रहे हैं। राष्ट्रीय राजमार्गों पर भी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए गए हैं। बोले-इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्रदूषण कम करने और टिकाऊ विकास को बढ़ावा देने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने निजी क्षेत्र की भागीदारी को भी महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि संयुक्त प्रयासों से हरियाणा स्वच्छ परिवहन और हरित विकास के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है।