फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: 11 फरवरी को डायरेक्टर दफ्तर पर हल्ला बोल

विज्ञापन
विज्ञापन
12 को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होगा हेमसा
विज्ञापन

चंडीगढ़। सर्व कर्मचारी संघ से जुड़े हरियाणा एजुकेशन मिनिस्टीरियल स्टाफ एसोसिएशन की राज्य कमेटी की ऑनलाइन बैठक प्रांतीय प्रधान संदीप सांगवान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कर्मचारियों की लंबित मांगों और विभागीय समस्याओं पर चर्चा की गई। सांगवान ने आरोप लगाया कि रेशनेलाइजेशन के नाम पर पद खत्म किए जा रहे हैं और पदोन्नति के अवसर कम होते जा रहे हैं जिससे कई कर्मचारी बिना पदोन्नति के ही सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि ट्रांसफर, पदोन्नति और वेतनमान के मामलों में कर्मचारियों को केवल आश्वासन मिल रहा है।
विज्ञापन


एसोसिएशन ने घोषणा की कि मांगों को लेकर 11 फरवरी को पंचकूला स्थित डायरेक्टर कार्यालय पर हल्ला बोल प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद 12 फरवरी को आयोजित राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल में भी कर्मचारी भाग लेंगे। प्रदर्शन और हड़ताल की तैयारियां जिलों में तेज कर दी गई हैं और बड़ी संख्या में फील्ड कर्मचारी शामिल होंगे। बैठक में कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें