हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच बातचीत हुई। नीरज चोपड़ा की इस मुलाकात की तस्वीर सामने आई है।
विज्ञापन
सीएम ने मुलाकात के बाद कहा कि हमें विश्वास है कि नीरज अपनी मेहनत, प्रतिभा और दृढ़ संकल्प से विश्व पटल पर देश का गौरव बढ़ाते रहेंगे और तिरंगे की शान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।