फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी फील्ड में रहें, हालात पर रखें नजर : सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने उपायुक्तों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की
विज्ञापन

कहा-पंजाब में बाढ़ से प्रभावित लोग हरियाणा आ रहे हैं, उनकी भी मदद करें

अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार देर रात सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ बैठक कर बारिश व बाढ़ प्रभावित इलाकों के हालातों पर समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जिन जिलों में स्कूल बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं वहां प्रशासन सुनिश्चित करे कि सभी विद्यालय पूरी तरह बंद रहें।
सीएम ने उपायुक्तों से कहा-पंजाब में बाढ़ से प्रभावित जो लोग हरियाणा में आ रहे हैं, उनके ठहरने, भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की जाए। खाद्यान्न का पर्याप्त भंडारण और समय पर भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। पशुओं के लिए चारे की भी व्यवस्था की जाए। जिला प्रशासन नदियों के स्तर पर लगातार निगरानी रखे।
विज्ञापन


सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता, सभी एसडीएम, तहसीलदार, पटवारी, डीआरओ, डीडीपीओ सहित संबंधित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में तैनात रहकर हालात पर नजर रखें। जिला प्रशासन को पंचायत प्रतिनिधियों, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों और सिविल सोसाइटी संगठनों को राहत व बचाव कार्यों में सक्रिय रूप से शामिल करने के निर्देश दिए ताकि प्रभावित लोगों तक जल्द मदद सुनिश्चित हो सके।

मेडिकल टीमें अलर्ट पर रहें
स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट पर रहने के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी अस्पतालों और मोबाइल मेडिकल टीमें, दवाइयां, ओआरएस, टीके व एंबुलेंस सेवाओं की पर्याप्त उपलब्धता होनी चाहिए। पशुपालन विभाग को पशुओं के लिए चारा, दवाइयां, टीकाकरण और प्रभावित क्षेत्रों में पशु चिकित्सा टीमों की सक्रियता बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा, हरियाणा डिजास्टर रिलीफ फोर्स (एचडीआरएफ) को अलर्ट पर रखा जाए। मुख्यालय से किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता पड़ने पर सभी विभागाध्यक्ष तत्परता से उपलब्ध रहें। साथ ही, पर्याप्त संख्या में पंपिंग सेट्स की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और शहरी क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखी जाए, ताकि वर्षा जल निकासी में कोई बाधा न आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें