प्रधान सहित 11 सदस्यीय पंचवर्षीय कमेटी चुनने की तारीख भी होगी तय
चंडीगढ़। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीपीसी) के मनोनीत 9 सदस्यों के नाम की अधिसूचना सोमवार को सरकार की ओर से जारी कर दी गई है। पंचकूला सेक्टर-1 स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में मंगलवार को सभी 49 सदस्यों का शपथ-ग्रहण समारोह होगा। इस दौरान सदस्यों द्वारा प्रधान सहित 11 सदस्यीय पंचवर्षीय कमेटी चुनने की तारीख भी निर्धारित हो जाएगी।
मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह में एचएसजीपीसी चेयरमैन एचएस भल्ला, मेंबर सेक्रेटरी एचसीएस संदीप कुमार सहित सभी 49 सदस्य मौजूद रहेंगे। मनोनीत हुए 9 सदस्यों में अकाल पंथ मोर्चा के चार सदस्य सेवा सिंह, गुरमेल सिंह, हरिंदर सिंह और बलकार सिंह और झींडा गुट से सिमरन जीत कौर, करतार कौर, भूपेंद्र सिंह, बलजीत सिंह दादूवाल और दिलबाग सिंह शामिल हैं। इन 9 सदस्यों को भी पंचवर्षीय कमेटी चुनने के लिए मतदान का अधिकार होगा।