अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों के लिए नामांकन आमंत्रित किए हैं। इन सर्वोच्च नागरिक सम्मान की घोषणा 26 जनवरी 2027 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाएगी। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार इच्छुक व्यक्ति अपनी सिफारिशें 10 जून 2026 तक political2.hrygmail.com या hrathee.csohry.gov.in पर भेज सकते हैं। केंद्र सरकार केवल ऑनलाइन पोर्टल https://awards.gov.in के माध्यम से भेजे गए नामांकन ही स्वीकार करेगी।
इन पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन नामांकन/सिफारिशें 15 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी हैं और नामांकन की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2026 है। पद्म पुरस्कार कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान, उद्योग और लोक सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण योगदान के लिए दिए जाते हैं। चिकित्सकों और वैज्ञानिकों को छोड़कर सरकारी कर्मचारी तथा सार्वजनिक उपक्रमों के कर्मचारी इन पुरस्कारों के लिए पात्र नहीं होंगे।