निकट स्टेशनों पर ही मिलेगी तैनाती
चंडीगढ़। हरियाणा में नवनियुक्त पटवारियों की ड्यूटी 2 माह के लिए एग्रीस्टैक, ततीमा के अपग्रेडेशन व अन्य राजस्व कार्यों में लगाई गई है। हरियाणा भू-अभिलेख निदेशालय ने सभी जिला राजस्व अधिकारियों और 16 जिलों में संचालित पटवार प्रशिक्षण स्कूलों को पत्र भेजा है। इसमें नए पटवारियों की ड्यूटी उनके गृह जिला में नजदीकी स्थान, तहसील, सब तहसील में लगाने के लिए कहा है। निदेशालय ने उपस्थिति का ब्योरा भी मांगा है। इसके अलावा निदेशालय ने 15 से 17 जनवरी तक परीक्षाएं आयोजित करने का शेड्यूल जारी किया है। इसके नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिए हैं। जो प्रेक्टिकल 19 जनवरी को होना था उसकी तिथि अब 20 जनवरी कर दी है।