फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: चरखी दादरी, फतेहाबाद और पंचकूला में बनेंगी नई जेल, 284 करोड़ मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
- 3956 बंदियों को रखने की क्षमता बढ़ेगी, जल्द होगा टेंडर: डॉ. अरविंद शर्मा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। चरखी दादरी के भैरवी, फतेहाबाद के बीघड़ व पंचकूला के जलोली गांव में नई जिला जेल परिसर के निर्माण को हरी झंडी मिल गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने तीनों जेलों के लिए 284 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी दे दी। जेल विभाग की ओर से जल्द ही हरियाणा पुलिस आवास निगम लिमिटेड (एचपीएचसी) के माध्यम से इनके टेंडर जारी किए जाएंगे। हाईटेक सुरक्षा प्रबंधों वाली इन तीन जेलों में 3956 बंदियों को रखने की व्यवस्था होगी। यह जानकारी जेल मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने चंडीगढ़ सचिवालय में दी।

मंत्री शर्मा ने बताया कि जेल विभाग निरंतर बंदियों, कैदियों की मूलभूत सुविधाओं को बढ़ाने से लेकर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए प्रयासरत है। चरखी दादरी में जेल कैंपस निर्माण के लिए 97 करोड़ रुपये, फतेहाबाद जेल कैंपस के लिए 99 करोड़ 97 लाख रुपये व पंचकूला जिला जेल निर्माण के लिए 86 करोड़ 17 लाख रुपये की मंजूरी मिली है। प्रदेश में वर्तमान में 3 केंद्रीय जेलों व 17 जिला जेलों में 22 हजार 647 बंदियों को रखने की क्षमता है। रेवाड़ी जिला के बंदियों को गुरुग्राम, नारनौल और झज्जर जेल में भेजा जा रहा था।
विज्ञापन



चरखी दादरी : 58 एकड में 1150 बंदियों की क्षमता, अस्पताल व आवास
चरखी दादरी के भैरवी में 58 एकड़ जमीन में बनने वाले जेल कैंपस में 1150 बंदियों को रखने की क्षमता होगी। जेल में प्रशासनिक खंड, पुरुष बंदियों के लिए 7 बैरक, महिला बंदियों के लिए 1 बैरक, 2 सुरक्षा सेल, 30 बेड का जेल अस्पताल, किचन, गोदाम, नियंत्रण कक्ष, जेल फैक्ट्री, अधिकरियों, कर्मचारियों के लिए आवासीय परिसर का निर्माण किया जाएगा।



फतेहाबाद : 45 एकड़ में जेल कैंपस, आवास, लाइब्रेरी व अस्पताल बनेगा
बीघड में 45 एकड़ जमीन पर 1852 बंदियों की क्षमता वाले जेल कैंपस का निर्माण होगा। इसमें प्रशासनिक भवन, पुरुष बंदियों के लिए 12 बैरक, महिला बंदियों के लिए एक बैरक, विशेष सुरक्षा सेल 4, 30 बेड का जेल अस्पताल, जेल फैक्ट्री, नियंत्रण कक्ष, कैंटीन, लाइब्रेरी, बहुउद्देश्यीय हाल, वार्डन हॉस्टल, अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए 115 मकान व मूलभूत सुविधाओं के लिए ढांचागत विकास किया जाएगा।
विज्ञापन




पंचकूला : 31 एकड़ में जेल कैंपस, लाइब्रेरी व अस्पताल
जलोली में 31 एकड़ जमीन पर 954 बंदियों की क्षमता वाला जेल कैंपस बनेगा। इसमें प्रशासनिक भवन, पुरुष बंदियों के लिए 4 बैरक, महिला बंदियों के लिए एक बैरक, विशेष सुरक्षा सेल 4, 30 बेड का जेल अस्पताल, जेल फैक्ट्री, नियंत्रण कक्ष, कैंटीन, लाइब्रेरी, बहुउद्देश्यीय हाल, वार्डन हॉस्टल, अधिकारी-कर्मचारियों के लिए 34 आवास व मूलभूत सुविधाओं के लिए ढांचागत विकास होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें