चंडीगढ़। हरियाणा में सूचना के अधिकार के नियमों का पालन करने में पिछड़ने वाले राज्य जन सूचना अधिकारियों (एसपीआईओ) पर सख्ती बरती जाएगी। जिन राज्य जन सूचना अधिकारियों पर दंड लगाया जा चुका है अब उनसे यह वसूली तुरंत होगी। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने सभी प्रशासनिक सचिवों को इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। समीक्षा बैठक के दाैरान मुख्य सचिव ने आदेश दिए कि यह दंड संबंधित एसपीआईओ से मासिक किस्तों में सीधे वसूल किया जाए। मुख्य सचिव ने आदेश दिए कि आरटीआई अधिनियम के प्रावधानों का सख्ती से पालन अत्यंत आवश्यक है।