एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि भारतीय एथलेटिक्स महासंघ और उससे मान्यता प्राप्त राज्य संघों की ओर से प्रत्येक वर्ष 7 अगस्त को जेवलिन दिवस मनाया जाता है। वर्ष 2026 में महासंघ ने इस आयोजन को पूरे देश में अधिक व्यापक और प्रभावी तरीके से आयोजित करने का निर्णय लिया है।
हरियाणा के सभी 23 जिलों में 7 अगस्त को नीरज चोपड़ा जेवलिन दिवस उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस संबंध में एथलेटिक्स हरियाणा ने राज्य की सभी जिला इकाइयों को भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आयोजन कराने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने बताया कि पानीपत के खंडरा गांव के रहने वाले ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक स्पर्धा में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर भारतीय एथलेटिक्स को नई पहचान दिलाई। उनकी इसी उपलब्धि के सम्मान में राज्य के सभी जिलों में जेवलिन दिवस मनाया जाएगा। इसके लिए जिला अध्यक्षों और सचिवों को आवश्यक निर्देश भेज दिए गए हैं।
एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि भारतीय एथलेटिक्स महासंघ और उससे मान्यता प्राप्त राज्य संघों की ओर से प्रत्येक वर्ष 7 अगस्त को जेवलिन दिवस मनाया जाता है। वर्ष 2026 में महासंघ ने इस आयोजन को पूरे देश में अधिक व्यापक और प्रभावी तरीके से आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसी के तहत सभी राज्यों और जिला इकाइयों को लिखित दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
फरीदाबाद के मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने कहा कि नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धाओं में भारत को पहला स्वर्ण दिलाया था। उनकी उपलब्धि ने विश्व स्तर पर भारत और हरियाणा का गौरव बढ़ाया तथा लाखों युवाओं को एथलेटिक्स अपनाने की प्रेरणा दी।
राज्यभर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में भाला फेंक प्रतियोगिताएं, खिलाड़ियों का सम्मान, खेल जागरूकता कार्यक्रम और युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करने वाले विशेष आयोजन किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं में एथलेटिक्स के प्रति रुचि बढ़ाना और नीरज चोपड़ा की उपलब्धियों से नई पीढ़ी को प्रेरणा देना है।