फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नायब सैनी सरकार का तोहफा: कर्मचारियों और पेंशनर्स के डीए में तीन फीसदी की बढ़ोतर, एक जुलाई से होगा प्रभावी

Fri, 24 Oct 2025 11:43 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी पत्र के अनुसार, डीए और डीआर की बढ़ी हुई दर का भुगतान अक्तूबर माह के वेतन और पेंशन के साथ किया जाएगा।
विज्ञापन
सीएम नायब सैनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को देय महंगाई भत्ते (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) को मौजूदा 55 प्रतिशत से बढ़ाकर 58 प्रतिशत करने की घोषणा की।

विज्ञापन


अब सातवें वेतन आयोग की संरचना के अनुसार वेतन और पेंशन या पारिवारिक पेंशन प्राप्त करने वालों को अब मूल वेतन और पेंशन के मौजूदा 55 प्रतिशत से बढ़ाकर 58 प्रतिशत की दर से डीए और डीआर मिलेगा, जो 1 जुलाई 2025 से प्रभावी होगा।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी पत्र के अनुसार, डीए और डीआर की बढ़ी हुई दर का भुगतान अक्तूबर माह के वेतन और पेंशन के साथ किया जाएगा, जबकि जुलाई से सितंबर माह के एरियर का भुगतान नवंबर में किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें