फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: नमो ट्रेन गाजियाबाद से गुरुग्राम सिर्फ 37 मिनट में पहुंचाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नमो भारत कॉरिडोर की प्रगति की समीक्षा की
विज्ञापन

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को एनसीआर क्षेत्र में आठ नमो भारत कॉरिडोर परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इनमें दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ (82 किमी), दिल्ली-गुरुग्राम-एसएनबी (105 किमी) और दिल्ली-पानीपत-करनाल (136 किमी) मार्ग शामिल हैं। बैठक में मुख्यमंत्री ने यातायात की भीड़ को कम करने के लिए नमो भारत कॉरिडोर (आरआरटीएस) पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को दिल्ली-एसएनबी और दिल्ली-करनाल परियोजनाओं के लिए मंजूरी में तेजी लाने के निर्देश दिए।
बैठक में बताया गया कि नमो भारत ट्रेन लगभग 1 घंटे में 90 किमी की दूरी तय करती है। यह गाजियाबाद और गुरुग्राम के बीच यात्रा के समय को सड़क मार्ग से 100 मिनट से घटाकर सिर्फ 37 मिनट कर देगा। यह हरियाणा से दिल्ली हवाई अड्डे तक तेज और सीधी पहुंच भी प्रदान करेगा। बैठक में बताया गया कि दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर ने 55 किलोमीटर सेक्शन पर सफल संचालन रहा है और लोगों की अत्यधिक सकारात्मक प्रतिक्रिया आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) के एमडी शलभ गोयल ने दो नमो भारत कॉरिडोर पर एक प्रस्तुति दी। इस दौरान दिल्ली-गुरुग्राम-एसएनबी और दिल्ली-पानीपत-करनाल कॉरिडोर से संबंधित अलाइनमेंट, स्टेशनों और भूमि आवश्यकताओं की समीक्षा की। बैठक में गुरुग्राम-फरीदाबाद-नोएडा नमो भारत कॉरिडोर के अलाइनमेंट की भी समीक्षा की गई और अधिकारियों को विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने के लिए एनसीआरटीसी को आवश्यक अनुमोदन और सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया। बैठक में हरियाणा के पर्यावरण एवं वन मंत्री राव नरबीर सिंह भी शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें