फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: निकाय कर्मचारी 26 को फरीदाबाद में लेंगे आंदोलन का निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा पालिका कर्मचारी संघ ने 26 जुलाई को राज्यस्तरीय बैठक का निर्णय लिया है। कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान नरेश शास्त्री ने बयान जारी कर कहा कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल गंभीर नहीं हैं, इसलिए 26 जुलाई को किसी बड़े आंदोलन का निर्णय लिया जाएगा। शास्त्री ने बताया कि 29 जून को निकाय मंत्री के साथ वार्ता हुई थी, उस दाैरान यही आश्वासन दिया गया था कि मांगों का हल निकाला जाएगा और एक सप्ताह में औपचारिक बैठक भी करने का आश्वासन दिया गया था।
विज्ञापन

प्रधान नरेश शास्त्री और महासचिव मांगेराम तिगरा ने कहा कि पिछली बार मांगों को लेकर निकाय मंत्री के आवास का घेराव किया गया था, इसलिए इस बार फरीदाबाद में ही राज्यस्तरीय बैठक करेंगे। लंबित मांगों को पूरा कराने के साथ ही सफाई कर्मचारियों की ऑनलाइन हाजिरी को लेकर भी बैठक में मंथन होगा। राज्य कार्यकारिणी बैठक में जो भी निर्णय लेगी, उसी के अनुसार आगामी आंदोलन की रणनीति तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें