फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मियों ने ऑनलाइन कार्य ठप किया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। मांगें पूरी नहीं होने पर बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी (एमपीएचडब्ल्यू) एसोसिएशन ने शनिवार को ऑनलाइन कार्यों का बाहिष्कार कर दिया। इसके बाद अनमोल पोर्टल, एनसीडी, यूवीन, आशा पे ऐप, आभा कार्ड, निश्चय पोर्टल, एनीमिया मुक्त भारत, सुरक्षित नारी सुरक्षित परिवार पोर्टल सहित तमाम ऑनलाइन स्वास्थ्य पोर्टल पर कार्य रुक गया है।
एसोसिएशन का कहना है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की ऑनलाइन रिपोर्टिंग के नाम पर एमपीएचडब्ल्यू वर्ग पर अनावश्यक जिम्मेदारियां थोप दी गई हैं। पर्याप्त संसाधन लैपटॉप, इंटरनेट और तकनीकी सहयोग उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। कर्मचारियों से दिन-रात ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह के कार्य करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष शर्मिला, महासचिव सहदेव आर्य व प्रवक्ता संदीप कुंडू ने बताया कि सरकार द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के लिए नियुक्त कर्मचारियों की जवाबदेही तय किए बगैर सारा ऑनलाइन कार्य एमपीएचडब्ल्यू वर्ग के कंधों पर डाल दिया गया है।
इस विषय पर सरकार से बार-बार पत्राचार किया गया मगर कोई संज्ञान नहीं लिया गया जिसके चलते एसोसिएशन ने सरकार को सूचना देते हुए ऑनलाइन स्वास्थ्य पोर्टलों के बहिष्कार का एलान कर दिया है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के राज्य महासचिव सहदेव आर्य ने कहा कि जब तक सरकार की ओर से पहले नियुक्त कर्मचारियों की जवाबदेही तय नहीं की जाती, अतिरिक्त कार्य के लिए मानव संसाधन ऑपरेटर की नियुक्ति नहीं की जाती और जरूरी संसाधन लैपटॉप, टैबलेट व इंटरनेट की सुविधा नहीं दी जाती तब तक प्रदेशभर में ऑनलाइन स्वास्थ्य पोर्टलों का बहिष्कार जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि कार्य ठप होने से आमजन को होने वाली परेशानी की पूर्ण जिम्मेदारी सरकार एवं विभाग की होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें