हुड्डा बोले, इससे देश भर के किसानों की भावनाओं को ठेस लगी
चंडीगढ़। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान से न करने का मामला एक बार फिर से संसद में उठाया गया। हुड्डा ने लोकसभा में कार्य स्थगन नोटिस देकर चर्चा कराने की मांग करते हुए कहा कि सरकार की ओर से स्व. सत्यपाल मलिक की उपेक्षा से देश भर के किसानों की भावनाओं को ठेस लगी है।
हुड्डा ने कहा कि सरकार की तुच्छ सोच के कारण उन्हें राजकीय सम्मान न मिलना न केवल उनके विशिष्ट और लंबे सार्वजनिक सेवा काल का अपमान है बल्कि हमारे लोकतांत्रिक और संवैधानिक परंपराओं के भी विपरीत है।
सरकार को इसका जवाब देना होगा। हुड्डा ने सरकार से अपील करते हुए इस फैसले की तत्काल समीक्षा करवाने और माफी मांगने को कहा है। साथ ही कहा कि भविष्य में ऐसे व्यक्तित्वों के अंतिम संस्कार में राजकीय सम्मान तय करने के लिए मापदंडों का स्पष्ट रूप से पालन किया जाए।