-192 केंद्रों पर नकल-रहित परीक्षा, उड़नदस्तों और अधिकारियों की निगरानी में शांतिपूर्वक हुआ आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़/भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी ने रविवार को नेशनल मीन्स कम-मेरिट स्कॉलरशिप (एनएमएमएस) परीक्षा का प्रदेशभर में सफल और नकल-रहित आयोजन किया। 192 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा के लिए 57,268 परीक्षार्थियों जिनमें 23,031 छात्र, 34,233 छात्राएं और 4 ट्रांसजेंडर विद्यार्थी शामिल थे, को प्रवेश पत्र जारी किए गए थे। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई।
बोर्ड अध्यक्ष प्रो. पवन कुमार ने बताया कि हर जिले में जिला प्रश्नपत्र उड़नदस्ते गठित किए गए थे। इन टीमों ने परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया, जहां परीक्षा पूरी तरह शांत, व्यवस्थित और नकल रहित पाई गई। चयनित छात्रों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक प्रतिमाह छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है जिससे वे बिना आर्थिक चिंता के अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।