फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: आधे हरियाणा पर मानसून मेहरबान, सोनीपत में 92, राई में 122 व फरीदाबाद में 116 एमएम बारिश हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा के 11 जिलों में रविवार को बारिश दर्ज की गई है, जिनमें कई शहरों में मूसलाधार बारिश हुई। मौसम विभाग चंडीगढ़ के अनुसार, सोनीपत में 92 एमएम, फरीदाबाद में 116 व राई में सबसे अधिक 122 एमएम बारिश दर्ज की गई है। राज्य में मानसून सीजन के दौरान अब तक 289 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो सामान्य से 15 फीसदी ज्यादा है। इनके अलावा, गुरुग्राम, पानीपत, करनाल, पलवल, झज्जर, जींद, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी और पंचकूला में बारिश दर्ज की गई। लगातार बारिश से दिन के तापमान में करीब औसत 3.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। सबसे गर्म नारनौल रहा, जहां अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगस्त के आने वाले दिनों में भी भारी बारिश के आसार बने हुए हैं। हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान के विभागाध्यक्ष डा. मदन खीचड़ ने बताया, दस अगस्त से मानसून टर्फ नीचे आने की संभावना है, जिससे राज्य में बारिश की गतिविधियों में फिर से बढ़ोतरी होने के आसार हैं। दस से 12 अगस्त के दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में अच्छी बारिश की संभावना है।

यमुनानगर में अब तक सबसे ज्यादा बारिश

यमुनानगर में मानसून सीजन के दौरान सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। एक जून से लेकर 9 अगस्त तक यमुनानगर में 636 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 17 फीसदी अधिक है। वहीं, महेंद्रगढ़ में 546 एमएम, नूंह में 469 एमएम, रेवाड़ी में 424, रोहतक में 389, चरखी दादरी में 385 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है। सबसे कम बारिश सिरसा में 154 एमएम और भिवानी में 194 एमएम बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें