फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में छाया मानसून: पानीपत समेत कई जिलों में सुबह से झमाझम बारिश, अगले दो दिन बरसात का अलर्ट

Mon, 30 Jun 2025 08:34 AM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा

सार

माैसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिमी मानसून ने हरियाणा के सभी जिलों को कवर कर लिया है। एक जुलाई तक भारी से लेकर मध्यम श्रेणी की वर्षा होने के आसार हैं।
विज्ञापन
हरियाणा में आया मानसून - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसून ने पूरे हरियाणा को कवर कर लिया है। पानीपत में सोमवार सुबह से हल्की बूंदाबांदी हो रही है। अगले दो दिनों तक कुछ स्थानों पर भारी बरसात का अलर्ट है। तीन जुलाई के बाद माैसम में बदलाव के आसार हैं। रविवार की शाम तक यानी 24 घंटे में हरियाणा में 119.5 एमएम तक बरसात दर्ज की गई।  
विज्ञापन


वहीं, अंबाला में भी सोमवार सुबह 9 बजे कई जगहों पर बारिश हुई। बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। अपने कामकाज के लिए घर से निकले लोगों को आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ी। करीब 40 मिनट तक लगातार बारिश हुई। मौसम विभाग ने 30 जून से 3 जुलाई तक भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

बीते रविवार को भी जिले में 93.7 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई थी। जिससे अंबाला शहर और अंबाला कैंट में ज्यादा बारिश होने से जलभराव हो गया था। बारिश होने से धान की रोपाई कार्य तेज हो गया है। वहीं, राज्य के अन्य जिलों में भी बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें