फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: मोहन लाल बड़ौली को नई जिम्मेदारी, राज्य ब्यूरो ऑफ पब्लिक इंटरप्राइजेज के चेयरमैन नियुक्त

Sat, 25 Jul 2026 05:15 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

मोहन लाल बड़ौली हरियाणा की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं। वे सोनीपत जिले की राई विधानसभा सीट से विधायक भी रह चुके हैं और संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं।
विज्ञापन
मोहन लाल बड़ौली, पूर्व बीजेपी अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली को नई जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक इंटरप्राइजेज का चेयरमैन नियुक्त किया है। सरकार के इस फैसले को संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका और लंबे राजनीतिक अनुभव के मद्देनजर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि करीब दो महीने पहले भाजपा ने प्रदेश संगठन में बदलाव करते हुए कार्यकाल पूरा होने से पहले ही मोहन लाल बड़ौली की जगह डॉ. अर्चना गुप्ता को हरियाणा भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया था। इसके बाद से राजनीतिक हलकों में यह चर्चा थी कि पार्टी और सरकार जल्द ही बड़ौली को कोई नई जिम्मेदारी दे सकती है। अब सरकार ने उनकी नियुक्ति कर इन अटकलों पर विराम लगा दिया है।

मोहन लाल बड़ौली हरियाणा की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं। वे सोनीपत जिले की राई विधानसभा सीट से विधायक भी रह चुके हैं और संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें सोनीपत संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया था। हालांकि, उन्हें चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन


अब हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक इंटरप्राइजेज के चेयरमैन के रूप में उनकी नियुक्ति को सरकार द्वारा उनके राजनीतिक अनुभव का उपयोग करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस नई जिम्मेदारी के माध्यम से बड़ौली प्रदेश के सार्वजनिक उपक्रमों के संचालन और उनकी कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने में भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें