फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: अशोक अरोड़ा से दुर्व्यवहार पर अगले सत्र की पहली बैठक में होगी चर्चा, कांग्रेस का वॉकआउट

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम बोले-जिनके साथ अशोक अरोड़ा का झगड़ा हुआ वो उनके खास रहे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मानसून सत्र के दौरान विधायक मूलचंद शर्मा ने कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा के साथ कुरुक्षेत्र नगर परिषद की बैठक में दुर्व्यवहार के मामले में प्रिविलेज कमेटी की रिपोर्ट रखी। विधानसभा स्पीकर हरविंदर कल्याण ने कहा कि इस मामले पर अगले सत्र की पहली बैठक में चर्चा होगी। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा और अशोक अरोड़ा ने आपत्ति करते हुए अपनी बात रखी और फिर कांग्रेस के सभी विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

हुड्डा ने कहा कि अशोक अरोड़ा के साथ कुरुक्षेत्र नगर परिषद की बैठक में जो व्यवहार हुआ, उस मामले में उन्होंने एसपी से बात की थी। इस पर आश्वासन मिलने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। एक विधायक ने कहा अधिकारी फोन नहीं उठाते हैं। इस पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अशोक अरोड़ा के साथ जो झगड़ा हुआ, वो उनके खास रहे और एक थाली में खाते थे। जवाब देते हुए अशोक अरोड़ा ने कहा एक राजा हरीशचंद्र थे जिन्हें लोग याद करते हैं और एक राजा धृतराष्ट्र थे जिनका लोग अच्छे शासक के तौर पर नहीं लेते है। सीएम को राजा हरीशचंद्र बनना चाहिए। अरोड़ा ने कहा कि जब एक सीएम ही इस तरह की बात कहेंगे तो जांच कैसे होगी। इसपर सीएम ने कहा कि अब ये मामला प्रिविलेज कमेटी के पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हारी सीटों पर शैडो विधायक लगाने पर हुड्डा का एतराज
सदन में भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा प्रदेशभर में हारने वाली सीटों पर शैडो विधायक लगा रही है जो गलत है। जिन 42 सीटों पर भाजपा हारी है, वहां भी उनके द्वारा लगने वाले शैडो विधायकों के नाम उद्घाटन पट्टिका होगी। अन्य सरकारी कामों में हस्तक्षेप करेंगे और जनता द्वारा चुने गए विधायकों के समकक्ष खड़े होंगे। यह चुन गए विधायकों का अपमान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें