चंडीगढ़। कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अंबाला में लोगों के साथ पीएम के मन की बात कार्यक्रम को सुनकर कहा कि प्रधानमंत्री लगातार लोगों के सुख-दुख के साथी बने रहते हैं और हर माह देश की उपलब्धियों से अवगत कराते हैं। उन्होंने बरसाती आपदा पर संवेदना प्रकट की, राहत कार्य में जुटे जवानों और संस्थाओं की सराहना करने के साथ सौर ऊर्जा पर फोकस किया।
मंत्री गौरव गौतम ने पलवल में कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ कार्यक्रम को सुना। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार वोकल फॉर लोकल को जमीनी स्तर पर बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है। मंत्री राजेश नागर ने झज्जर में जनता के साथ मन की बात का सीधा प्रसारण सुना।