फोटो संख्या : 63
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रदेश के नए बजट से पहले सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चाैधरी ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। मंत्री ने कहा कि नए बजट से पहले ही योजनाएं तैयार की जाएं। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए मंत्री ने बीते साल दिसंबर तक खर्च किए गए बजट की समीक्षा की। विभाग की योजनाओं और कार्यों की भी विस्तृत समीक्षा की। इसके अलावा बजट के नियोजन के लिए बेहतर तरीके से योजना बनाने के निर्देश दिए। सिंचाई परियोजनाओं, नहरों की मरम्मत, जल संरक्षण और किसानों से जुड़े कार्यों को समय से पूरा कराने के आदेश दिए। उच्चाधिकारियों को प्रदेश में संचालित योजनाओं का फील्ड में पहुंचकर निरीक्षण को भी कहा है और चेतावनी दी है कि विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। इस दाैरान विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग अग्रवाल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।