चंडीगढ़। सड़कों पर घूमने वाले लावारिस कुत्तों की समस्या से निपटने के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुसार तैयारी तेज हो गई है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में 28 नवंबर को इस प्रकरण को लेकर बैठक होगी। इसमें कार्य योजना के क्रियान्वयन के लिए विभागों को जिम्मेदारी साैंपी जाएगी। शहरी स्थानीय निकाय विभाग, पशु पालन विभाग, राज्य परिवहन विभाग, पंचायती राज विभाग और स्वास्थ्य विभाग को अलग-अलग जिम्मेदारी मिलेगी। शहरी क्षेत्रों के साथ ही पंचायतों में भी इस पर काम होगा। बैठक में कार्य योजना के विभिन्न बिंदुओं पर मंथन होगा। विभागों की ओर से किए गए प्रारंभिक काम का ब्योरा भी बैठक में रखा जाएगा।