फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: मनोहर लाल की टीम सक्रिय, 24 घंटे में दो बार अमनीत के घर पहुंचे कटारिया

विज्ञापन
विज्ञापन
-मनोहर के करीबी सूचना आयुक्त अमरजीत सिंह व एससी आयोग के वाइस चेयरमैन बिजेंद्र बडगुजर भी पहुंचे
विज्ञापन

-दक्षिण अफ्रीका के दौरे से लौटने के बाद ही सीएम सैनी से की बात



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। दिवंगत आईपीएस वाई पूरण कुमार के शव का सातवें दिन भी पोस्टमार्टम नहीं होने पर केंद्रीय मंत्री व पूर्व सीएम मनोहर लाल की टीम सक्रिय हो गई है। मनोहर लाल के करीबी व उनके मुख्य मीडिया सलाहकार सुदेश कटारिया बीते 24 घंटे में दो बार अमनीत पी कुमार से मिलने पहुंचे। रविवार रात वह करीब 11 बजे उनके घर पहुंचे और करीब एक घंटे रुके रहे। सोमवार को वह करीब तीन बजे फिर अमनीत के घर पहुंचे। उनके साथ हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष बिजेंद्र बडगुजर और सूचना आयुक्त अमरजीत सिंह भी थे। अमरजीत सिंह मनोहर लाल के पूर्व ओएसडी भी रहे हैं। वे भी करीब एक घंटे अमनीत के घर रुके और उनके परिजनों को मनाने की कोशिश की।
विज्ञापन

मनोहर लाल दक्षिण अफ्रीका में जी-20 के सम्मेलन में हिस्सा लेने गए थे। वहां से लौटते ही उन्होंने सीएम सैनी से बातचीत की और पूरे मामले की जानकारी ली। उसके बाद उन्होंने अपने सबसे विश्वसनीय व दलित नेता सुदेश कटारिया को उनके घर भेजा। सुदेश कटारिया रविवार रात 11 बजे उनके घर पर पहुंचे हुए थे। उधर, सीएम के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी भी 24 घंटे में चार बार अमनीत कुमार से बातचीत करने पहुंचे। वह भी सीएम के कहने पर अमनीत के घर आए हुए थे। हालांकि इन बैठकों के बाद भी परिवार सहमत नहीं हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें