चंडीगढ़। भिवानी की मनीषा के मौत के मामले में परिजनों ने मंगलवार शाम मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान सीएम ने उन्हें ढांढस बंधाया। साथ ही कहा कि उन्हें इस मामले में निष्पक्ष न्याय मिलेगा। इसके लिए गहन जांच जारी है। सीएम से मुलाकात करने वालों में मनीषा के परिजन के साथ अन्य लोग भी शामिल थे। बताया जा रहा है कि इस मामले में सीबीआई जल्द ही अपनी जांच शुरू कर सकती है। उल्लेखनीय है कि 13 अगस्त को मनीषा का शव सिंघानी गांव के पास मिला था।