फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा विधानसभा सत्र: सदन में गूंजा मनीषा मौत मामला, कांग्रेस का हंगामा, चौथी बार रोकी सदन की कार्यवाही

Fri, 22 Aug 2025 04:37 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र के पहले दिन जमकर हंगामा हो रहा है। इस वजह से सदन की कार्यवाही को दूसरी बार रोकना पड़ा है। सदन में भिवानी की मनीषा की मौत मामले और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर काम रोको पर कांग्रेस चर्चा की मांग कर रही है।
विज्ञापन
सदन में पोस्टर लेकर पहुंचे कांग्रेस के विधायक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र आज (शुक्रवार) से शुरू हो गया है। सत्र 27 अगस्त तक चलेगा। सत्र के पहले दिन ही सदन में जबरदस्त हंगामा हो रहा है। सदन में विपक्षी दल कांग्रेस ने भिवानी की शिक्षिका मनीषा मौत मामले में सरकार पर आरोप लगाते हुए प्रदेश की कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए जमकर हंगामा किया। विधानसभा की कार्यवाही फिर स्थगित, अब तक चार बार सदन की कार्रवाई स्थगित हो चुकी है।

विज्ञापन


हरियाणा विधान सभा की कार्यवाही को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए विधानसभा के  अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, संसदीय कार्य मंत्री महिपाल सिंह ढांडा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल, इनेलो विधायक अर्जुन सिंह चौटाला, निर्दलीय विधायक सावित्री जिंदल मौजूद हैं।

सदन में भिवानी की मनीषा की मौत मामले और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर काम रोको पर कांग्रेस चर्चा की मांग कर रही है। कांग्रेस विधायक स्पीकर की वेल में जाकर बेटी बचाओ के बेनर के साथ हंगामा कर रहे हैं। स्पीकर ने कांग्रेस विधायकों से सीट पर जाने की अपील की। सदन में कांग्रेस का जोरदार हंगामा लगातार जारी रहा। सदन की कार्यवाही एक बार फिर 20 मिनट स्थगित किया गया है। 
विज्ञापन

 
सदन में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि कानून व्यवस्था पर जो मुद्दा उठाया है उस पर हम चर्चा के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने भिवानी की बेटी के मामले में कार्रवाई की है। सैनी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के समय प्रदेश की कानून व्यवस्था की स्थिति कैसी थी, एफआईआर तक दर्ज नहीं होती थी। विपक्ष इस मामले में राजनीति न करें। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सीएम सैनी की बात पर एतराज जताते हुए कहा कि हमारे समय में ही हर मामले की एफआईआर की कार्रवाई शुरू की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें